विधायक बाजीगर ने सुनी लोगों की शिकायतें
गुहला चीका|विधायक कुलवंतबाजीगर ने लोगों की शिकायतें सुनते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं को समयबद्ध निपटाना और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा की सरकार जिस तरह से आमजन को सारी सुविधाएं देने के लिए कटिबद्धता से कार्य कर रही है, उसी के अनुरूप एक जन प्रतिनिधि होने के नाते गुहला हलका के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं और इस कसौटी पर अवश्य खरा उतरूंगा। उन्होंने लोगों की कुछ शिकायतों का अधिकारियों से मौके पर ही निवारण करवाया और कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी आम जनता के सरकारी कार्यों को बिना वजह विलंब करें।