पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंडौता में गांव की फिरनी का कब्जा छुड़वाया

डंडौता में गांव की फिरनी का कब्जा छुड़वाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका | गुहलाप्रशासन ने आज गांव डंडौता में एक व्यक्ति द्वारा गांव की फिरनी पर किए गए अवैध कब्जे को खाली करवाया। कब्जा खाली करवाने के बीडीपीओ नवनीत कौर भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची और निशानदेही करवाकर उक्त व्यक्ति को समझाया गया कि फिरनी खाली करने के कोर्ट के आदेश हैं और निशानदेही में यह साबित हो चुका है कि जिस जगह पर उसने कब्जा किया हुआ है, वह गांव की पंचायती फिरनी है, नतीजतन उस द्वारा किया गया कब्जा पूरी तरह अवैध है। कब्जा कार्रवाई के दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा यह कहते हुए हलका सा विरोध किया गया कि कार्रवाई से पहले उसे किसी प्रकार को नोटिस तक नहीं दिया गया। परंतु भारी पुलिस बल प्रशासन के दबाव के चलते प्रशासन ने कब्जा लेने में सफलता प्राप्त कर ली फिरनी का कब्जा लेकर उसे गांव पंचायत को सौंप दिया। इस अवसर पर एसएचओ चीका ओम प्रकाश कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।