पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योग तनाव को कम करने के लिए उपयोगी : अरोड़ा

योग तनाव को कम करने के लिए उपयोगी : अरोड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका | लायंसक्लब कैथल के सहयोग से राजकीय उच्च विद्यालय टटियाणा में चल रहा सात दिवसीय योग शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। शिविर के समापन पर लायंस क्लब के प्रधान ओपी अरोड़ा विशेष तौर पर शामिल हुए। अरोड़ा ने कहा कि आज के भाग दौड़ भरे जीवन में मनुष्य के पास स्वयं के लिए भी समय नहीं है। उन्होंने कहा कि बढ़ते काम के दबाव बदलती जीवन शैली के चलते व्यक्ति हर समय तनाव में जीवन व्यतीत कर रहा है। इस तनाव को कम करने के लिए योग सबसे उपयोगी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य कुछ समय योगा को दे सके तो कई बीमारियों से स्वयं को बचा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता हो तो उसे ध्यान एकाग्र कर कुछ देर के लिए योग करना चाहिए। शिविर के दौरान बच्चों को कपाल भाती, अलोम विलोम, भरामरी, वज्र आसन, कमर चक्कर आसन का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर रमेश राणा, नरेश चहल, गुरजंट सिंह भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...