- Hindi News
- सत्य के साथ एक होना ही परमात्मा को पाना है : जुनेजा
सत्य के साथ एक होना ही परमात्मा को पाना है : जुनेजा
कैथल। करनालरोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें कैथल आसपास के गांव पूंडरी, जगदीशपुरा, चीका, क्योड़क श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग में मुख्य स्टेज पर कैथल के संयोजक महात्मा राजेन्द्र जुनेजा और स्टेज का संचालन विनोद सहगल ने किया। संयोजक महात्मा ने कहा कि एक को जानकर, एक को मानकर, एक हो जाना यानि अपने रूप में विलीन होना एकत्व है। परमात्मा एक है, निराकार है, अखंड और सर्वव्यापक है। संपूर्ण जगत इस एक का ही विस्तार है। परमात्मा को प्राप्त करने का अर्थ है परमात्मा यानि सत्य के साथ एकत्व कायम करना। जिसे समझने के लिए जिज्ञासु और सत्य के ज्ञाता का एक दूसरे के सामने होना आवश्यक है। इस मौके पर कर्मजीत, सीमा, कृष्ण वर्मा, हंसीका, बख्शीश प्रमुख रहे।