पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षाओं के नजदीक प्रशिक्षण शिविर लगाने का औचित्य नहीं : कुलभूषण

परीक्षाओं के नजदीक प्रशिक्षण शिविर लगाने का औचित्य नहीं : कुलभूषण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाकर्मचारीमहासंघ से सम्बद्ध हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के चेयरमैन कुलभूषण शर्मा ने कहा कि कभी स्वच्छता अभियान, कभी सुशासन दिवस तो कभी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं।

शिक्षा के गुणवत्ता के सुधार के नाम पर लंबी-लंबी सूचनाएं आॅनलाइन करना तो कभी शिक्षा सेतु बांटने का झंझट और कभी स्कूल में चलने वाले निर्माण कार्यों का भार। ऊपर से हर रोज बनने वाले मिड-डे-मिल को बनवाने से लेकर दाल-चावल के स्टाक कि सिर खपाऊ कागजी कार्रवाई आए दिन आने वाले नित आदेशों के चलते अपना ज्यादा तर समय गैर शैक्षणिक कार्यों में खपाने वाले अध्यापकों अब शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों को उस समय प्रशिक्षण शिविरों में भेजने के आदेश दे दिए है जबकि परीक्षाओं का समय बिलकुल सिर पर हैं और बच्चों को अध्यापकों की अति आवश्यकता है। अध्यापकों को पढ़ाने भी दोगे या यू ही इधर उधर दौड़ाते रहोगे। परीक्षाओं के नजदीक प्रशिक्षण शिविरों पर रोष व्यक्त करते हुए कुलभूषण शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर के अध्यापक शिक्षा विभाग के बेतुके फरमानों से आजिज चुके हैं। मौके पर अध्यापक संघ के उपमहासचिव डाॅ.रामनिवास और संदीप शर्मा मौजूद थे।