पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूखे का आकंलन करने आज पहुंचेगी केंद्रीय टीम

सूखे का आकंलन करने आज पहुंचेगी केंद्रीय टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम बरसात होना है सूखे का आधार

जिलाराजस्व अधिकारी कृषि विभाग के हवाले से बताया कि पिछली बार से इस बार तुलनात्मक रूप से बारिश काफी कम आंकी गई है। उन्होंने आंकड़े बताते हुए कहा कि पिछले वर्ष जून, जुलाई अगस्त में 868 एमएम बरसात इस जिला में हुई थी। जबकि इस वर्ष 2014 में जून, जुलाई, अगस्त महीने में कुल 240 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। यही आंकड़ा पिछले तीन वर्षों में भी सबसे कम रहा है। सन् 2012 में इस जिला में औसतन 118 एमएम, वर्ष 2013 में 289 एमएम तथा वर्ष 2014 में केवल औसतन 80 एमएम बारिश रिकार्ड की गई, जोकि सबसे कम है। इस वर्ष कम बारिश होने से मत्स्य उत्पादन भी पहले की अपेक्षा बहुत कम हुआ है। जबकि जिला बागवानी विभाग भी इस बार सब्जियों का पिछले वर्ष की तुलना में कम उत्पादन रिपोर्ट कर रहा है।

कैथल | जिलेमें सूखे के हालात का जायजा लेने के लिए रविवार को 6 सदस्यों की केंद्रीय टीम कैथल पहुंचेगी। सबसे पहले टीम सुबह 9 बजे कलायत पहुंचेगी। इसके बाद ये दल जिला के कलायत, राजौंद गुहला-चीका के गांवों का दौरा करेगा।

यह टीम हरियाणा बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक बीएस दुग्गल की अगुवाई में नरवाना से कलायत पहुंचेगी। जहां जिला प्रशासन के अधिकारी राजस्व विभाग के अधिकारी उनकी अगुवाई करेंगे। यह जानकारी एडीसी अरविंद मल्हान ने डीसी कैंप कार्यालय में ली गई बैठक में दी। कलायत पहुंचने के बाद केंद्रीय दल कलायत के गांव पिंजुपूरा, बात्ता कलायत गांव में सूखे की स्थिति का जायजा लेगा तथा इसकेे बाद राजौंद क्षेत्र के रोहेड़ा माजरा इसके उपरांत गुहला-चीका के बाउपुर कसौली गांव में सूखाग्रस्त इलाकों का आंकलन करने के बाद यह दल पेहवा की तरफ रवाना होगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा गांव के सरपंच, पंच, पटवारी नंबरदार मौके पर स्थिति से अवगत करवाने के लिए वहां मौजूद रहेंगे।

टीममें शामिल है केंद्र के उच्चाधिकारी : इसटीम में दिल्ली फसल विभाग के अतिरिक्त आयुक्त डाॅ. डीपी मलिक, दिल्ली कृषि विभाग के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी डाॅ. रामानंद, दिल्ली बिजली मंत्रालय से वरिष्ठ केंद्रीय इलेक्ट्रिकल अधिकारी एके राजपूत, दिल्ली के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी आरबी कौल तथा नोयडा के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली विभाग केे अवर सचिव अजीत हलदर शामिल हैं।