- Hindi News
- राजनीतिक पार्टियों की अनदेखी से खफा समुदाय ने रविवार को बुलाया महासम्मेलन
राजनीतिक पार्टियों की अनदेखी से खफा समुदाय ने रविवार को बुलाया महासम्मेलन
गुहला चीका | सभीपार्टियों का ध्यान एक ही समुदाय की तरफ रहने से खफा गुहला के हरिजन वाल्मीकि समुदाय ने रविवार को चीका के भवानी मंदिर में महा सम्मेलन बुलाने का फैसला किया है। इस कार्यक्रम का संचालन आयोजन भी पंचायत सामूहिक रुप से कर रही है। सम्मेलन में किसी आजाद उम्मीदवार को मैदान में उतारे जाने पर विचार होगा। महा पंचायत के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक दो राजनैतिक पार्टियों ने अपनी टिकट घोषित की है और दोनों ही टिकटें बाजीगर बिरादरी को दी गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से उन्हें बहुत उम्मीद थी कि यहां से हरिजन अथवा किसी बाल्मिक को ही मैदान में उतारा जाएगा। परंतु भाजपा ने भी कुलवंत बाजीगर को टिकट थमाकर दूसरे समाज के हजारों लोगों को पूरी तरह नजरन्दाज किया है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी द्वारा भी जो टिकट दी जानी है उसकी चर्चाएं भी यह हैं कि कांग्रेस भी किसी बाजीगर को ही चुनावी दंगल में उतार सकती है।
बाजीगर8200 एसीए बी 25 हजार वोट: सुरेंद्रने कहा कि बाजीगर बिरादरी की केवल 8200 वोट हैं। जिसमें लोकल बाजीगर पाकिस्तानी बाजीगर दोनों शामिल हैं। जबकि हरिजन बाल्मिक समुदाय की 25 हजार वोट हैं।