- Hindi News
- घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से डंडौता के लोग खतरे में
घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से डंडौता के लोग खतरे में
शिकायत आई तो कार्रवाई होगी : राजेन्द्र
बिजलीबोर्ड चीका के एसडीओ राजेंद्र कुमार ने कहा कि भागल गांव में घर के ऊपर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज की नंगी तारों घर के साथ लगे बिजली के खंभे को हटाने के लिए कोई भी लिखित शिकायत कार्यालय में नहीं आई है, परंतु फिर भी बिजली विभाग के जेई को भेजकर पूरी स्थिति का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि समस्या जायज हुई तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
गुहला चीका | उपमंडलगुहला के गांव डंडौता में घर के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज की तारों को दिखाते हुए ग्रामीण।
भास्कर न्यूज | गुहला चीका
डंडौतागांवमें घर के ऊपर से गुजर रही बिजली की नंगी तारों को लेकर डंडौता के दर्जनों परिवारों में भारी रोष व्याप्त है। बिन्द्र सिंह पूनिया ने बताया कि उनके घरों की छत के ऊपर से बिजली की हाई वोल्टेज की नंगी तारें गुजर रही हैं, जिनमें हर समय करंट रहता है।
उन्होंने बताया कि घर के बच्चे जब छत पर खेलते हैं तो उन्हें हर समय बिजली का करंट लगने का डर बना रहता है उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं कि उनके घर के पास एक बिजली का खंभा भी लगा हुआ है जिस कारण गली से गुजरने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूनिया ने बताया कि घर के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज की नंगी तारों को हटाने के लिए उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को भी लिखित रूप से अवगत करवाया जा चुका है, परंतु बिजली विभाग के अधिकारी उनकी उक्त समस्या देने की जाए शायद किसी बड़ी दुर्घटना घटने के इंतजार में है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि लोगों की छत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज की नंगी तारों को जल्दी से जल्दी हटाया जाए ताकि किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।