- Hindi News
- आधार फार्म जमा करने वाले कर्मी के आने से लोग परेशान
आधार फार्म जमा करने वाले कर्मी के आने से लोग परेशान
बीडीपीओकार्यालयचीका में आधार कार्ड फार्म जमा करने वाले कर्मचारी के आने को लेकर कार्यालय में फार्म जमा करवाने आए सैकड़ों लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब घंटों इंतजार करने के बाद भी कोई भी कर्मचारी फार्म जमा करने नहीं आया। आधार कार्ड फार्म जमा करवाने आए लोगों ने उनके आधार कार्ड फार्म जमा होने के विरोध में बीडीपीओ कार्यालय में प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट किया और कहा कि वे सुबह से अपने आधार कार्ड फार्म जमा करवाने के लिए कार्यालय में खड़े हैं, परंतु कई घंटे बीत जाने के बावजूद कोई भी कर्मचारी उनके फार्म जमा करने के लिए नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यालय में तैनात कर्मचारी द्वारा हर बार उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि आज तो भीड़ हो गई है और कल सुबह जाना।