पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हटाए सफाई कर्मचारियों ने लगाई गुहार

हटाए सफाई कर्मचारियों ने लगाई गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाचीकाद्वारा लगभग 9 माह पहले हटाए गए 34 सफाई कर्मचारियों ने आज एक बार फिर अपनी बहाली को लेकर केंद्रीय अनुसूचित जाति आयोग को गुहार लगाई है।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए कर्मचारी नेता चिंतो देवी ने बताया कि उन्होंने केन्द्रीय अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत दर्ज करवाकर उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है और उन्हें उम्मीद है कि आयोग उन्हें इंसाफ दिलवाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नगरपालिका द्वारा हटाए जाने के बाद जहां वे बेरोजगार हो गए हैं, वहीं उन्हें अपने परिवारों का पालन-पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। इस बीच आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह ने सफाई कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि आयोग उनकी हर संभव सहायता करेगा। ईश्वर ङ्क्षसह ने कहा कि उनकी शिकायत को दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गुहला चीका | ईश्वरसिंह को बहाली करने की गुहार लगाते हुए सफाई कर्मचारी।