पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा केंद्रों के नजदीक बाहरी तत्वों को फटकने दे पुलिस : निंबरान

परीक्षा केंद्रों के नजदीक बाहरी तत्वों को फटकने दे पुलिस : निंबरान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमंडलनागरिकगुहला उड़नदस्ते के सदस्य गोपी चंद निबंरान ने परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए तैनात किए गए पुलिस कर्मियों का भी आह्वान किया कि वे परीक्षा के दौरान किसी भी व्यक्ति या असामाजिक तत्त्व को परीक्षा केंद्र के पास आने दें ताकि बच्चे सही प्रकार से नकल रहित परीक्षा दे सकें। निंबरान ने बताया कि आज 10वीं कक्षा के बच्चों का सांईस 12वीं कक्षा के बच्चों का पंजाबी संस्कृत का पेपर लिया गया है। उन्होंने परीक्षाओं के दौरान बच्चों को किसी भी प्रकार की आने वाली परेशानी के बारे में भी पूछताछ की।

बोर्ड की चल रही 10वीं 12वीं की परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी अध्यापक या ड्यूटी पर तैनात केंद्र अधीक्षक सुपरवाइजर द्वारा बच्चों को नकल करवाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई बाहरी व्यक्ति केंद्र में नकल करवाने की कोशिश करता है तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जाए।