- Hindi News
- दंबगों ने खदेड़ा तो दलितों ने मांगी एसडीएम से सुरक्षा
दंबगों ने खदेड़ा तो दलितों ने मांगी एसडीएम से सुरक्षा
स्यूमाजराके लोगों ने गांव के दबंगों द्वारा खदेड़ने पर एसडीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई। एसडीएम ने भी दलितों को सुरक्षा मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। दलित शीला देवी, संतोष देवी, संतरो देवी, लक्ष्मी देवी, परमजीत कौर, सुमन रानी, सिंद्र कौर, अमर कौर, बन्नो, बंतो देवी, भागो देवी बंसो देवी ने बताया कि गत रात्रि वे सरकार द्वारा अलाट किए गए अपने प्लाटों में मिट्टी डाल रहे थे।
गांव के ही 10 दबंग व्यक्ति आए और उन्हें धमकी दी कि वे प्लाट छोड़कर भाग जाएं अन्यथा उन्हें मार दिया जाएगा। दबंगों ने दलितों द्वारा प्लाटों के बीच बनाए गए कच्चे रास्ते को भी तहस-नहस कर दिया ताकि प्लाटों की निशानदेही को खुर्दबुर्द किया जा सके। उन्होंने बताया कि दबंगों के डर के चलते वे अपने प्लाटों से भाग खड़े हुए और वहां दोबारा जाने की हिम्मत नहीं की। दलितों ने आरोप लगाया कि यह पहला मौका नहीं है कि दबंग उन्हें प्लाटों में जाने से रोकते हैं और इनकार करने पर देख लेने की धमकी भी देते हैं। दलितों के अनुसार कई बार वे उनके घरों तक में धमकते हैं और वहां भी धमकी देकर जाते हैं।
अनुसूचितआयोग के सदस्य से की मुलाकात : दलितोंने गुरुवार को राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह से मुलाकात की। दलितों ने इस आयोग से दखल करने की मांग करते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी मांग की।
दलितों के साथ अन्याय
दलितोंके साथ एसडीएम गुहला राजेश कुमार से मुलाकात की कहा कि दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। बुधवार को भी एसडीएम से मुलाकात करके कार्रवाई की मांग की थी। 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद जब कार्रवाई नहीं हुई तो दलितों ने गांव की सरपंच के साथ गुरुवार को एक बार फिर एसडीएम से मुलाकात की उनसे दोबारा सुरक्षा कार्रवाई करने की गुहार लगाई। रविंद्रकौर, सरपंचस्यू माजरा।
होजाएगी कार्रवाई
दलितोंको हर हालत में सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। सरकार द्वारा उन्हें अलाट किए गए प्लाटों में किसी भी बाहरी व्यक्ति को घुसने नहीं दिया जाएगा। दलितों ने जिन दस लोगों की लिखित में शिकायत की है, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस की जांच जारी है और तीन दिन के भीतर दलितों की शिकायत पर कार्रवाई कर दी जाएगी। राजेशकुमार, एसडीएमगुहला।
दबंगों के खिलाफ कार्रवाई