- Hindi News
- घग्गर नदी पर बने पुल के बार बार टूट रहे हैं फट्टे
घग्गर नदी पर बने पुल के बार-बार टूट रहे हैं फट्टे
हरियाणापंजाबको जोड़ने वाले चीका- पटियाला रोड पर स्थित घग्गर नदी पर बने वैकल्पिक पुल के लकड़ी के फट्टे फिर टूट गए हैं। इससे पहले वैकल्पिक पुल बनाने के लिए विभाग ने पुराने पुल को बंद कर दिया था। वैकल्पिक पुल के बनते ही विभाग ने पुल से आवाजाही शुरू कर दी थी। यह चौथा मौका है जब पुल के लकड़ी के फट्टे टूटकर नीचे गिर गए हैं। पुल के फट्टे टूटने के साथ नीचे पिल्लरों में भी कुछ दिक्कत बताई जा रही है। पुल के लकड़ी के फट्टे बार-बार टूटने से पुल की मजबूती पर तो सवाल उठ ही रहे हैं। लोग यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि बार-बार टूट रहे लकड़ी के फट्टों के सहारे यह वैकल्पिक पुल आखिर कब तक टिका रह पाएगा।
पुल के आसपास रहने वाले राजेश कुमार, नरेश शर्मा, राजेंद्र कुमार, दलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, फकीर चंद, बलजीत सिंह, ज्ञान सिंह, हरमेश मित्तल, दरबारा सिंह कुलविंद्र सिंह आदि ने बताया कि जिस प्रकार बार-बार फट्टे टूट रहे हैं उससे कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है।
21टन वजन से ज्यादा के गुजर रहे हैं वाहन : पुलके ऊपर से 21 टन से ज्यादा वजन के वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं जिसके चलते ही लकड़ी के फट्टे बार-बार टूट रहे हैं। हालांकि पुल चालू करते समय सम्बन्धित अधिकारियों ने दावा किया था कि वैकल्पिक पुल के ऊपर से 21 टन से ज्यादा वजन के वाहन नहीं निकलेंगे। 21 टन से ज्यादा वजन के वाहन निकलने धान के सीजन के चलते पंजाब के किसानों द्वारा धड़ाधड़ लाई जा रही धान की ट्रालियों के कारण पुल पर दबाव बढ़ गया है। धान ला रहे सुखविंद्र सिंह, कलवंत सिंह, गुरजंट सिंह, पाला राम, नराता राम, हरविंद्र कम्बोज, सुखविंद्र राणा दलजीत सिंह आदि किसानों ने बताया कि पुल के लम्बा होने के कारण धान से भरी कई-कई ट्रालियां एकसाथ पुल के ऊपर से गुजरती हैं जिस कारण पुल के ऊपर से गुजरते हुए कम्पन का ऐसा आभास पैदा होता है, मानों पुल एकदम ढह ही जाएगा। किसानों ने बताया कि पुल के ऊपर कोई भी कर्मचारी स्थाई रूप से ड्यूटी नहीं देता, नतीजतन पुल पर वन वे ट्रैफिक का रास्ता होने के चलते कई बार जाम भी लग जाता है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मरम्मत पर दिया जा रहा खास ध्यान : सुल्तान शर्मा
पीडब्ल्यूडीके एसडीओ सुलतान शर्मा ने कहा कि पुल की मरम्मत पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ल