पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धंजू मजदूर संघ के जिला प्रधान बने

धंजू मजदूर संघ के जिला प्रधान बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका|भवन निर्माणमजदूर संघ हरियाणा राज्य इंटक जिला कैथल के मजदूरों की एक अहम बैठक चीका में आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कैथल की कार्यकारिणी का गठन करना था। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लौहान ने की। इस अवसर पर लौहान ने मजदूरों के प्रति अधिकारों एवं भवन निर्माण कर्मधार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर सतविंद्र सिंह धंजू को सर्वसम्मति से जिला कैथल का प्रधान नियुक्त किया गया, इसके अतिरिक्त गुजरजंट सिंह को उपप्रधान, गुरशरण दीप विर्क को महासचिव धर्मेंद्र सिंह जोसन को कोषाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया, परमजीत ङ्क्षसह बलबेहड़ा को सचिव, सुच्चा सिंह को प्रचार सचिव बलकार सिंह , निर्मल सिंह, ऋषि पाल, राजकुमार, जोधा सिंह, अजय कुमार, नैब सिंह, सुरेश पाल, मनोज कुमार, राजकुमार सोहन लाल आदि को सदस्य के तौर पर कार्यकारिणी में शामिल किया गया।