पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घग्गर नदी के वैकल्पिक पुल के उखड़े फट्टे,आवाजाही बंद

घग्गर नदी के वैकल्पिक पुल के उखड़े फट्टे,आवाजाही बंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबहरियाणासीमा पर चीका स्थित स्टेट हाइवे पर 18 लाख रुपए की लागत से बना घग्गर नदी के ऊपर लोहे के वैकल्पिक पुल के एक बार फिर लोहे के फट्टे उखड़ गए जिससे आवाजाही ठप हो गई। सरकारी तौर पर फट्टे उखड़ने का कारण पुल द्वारा भारी वाहनों के वजन को सहन करना बताया गया। पुल के पहले लकड़ी के फट्टे उखड़े और बाद में लोहे के फट्टे भी उखड़ने लगे जिससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुल के निर्माण में गोलमाल किया गया है

18लाख रुपए आई थी लागत: वैकल्पिकपुल बनाने में लकड़ी और लोहे के फट्टे इस्तेमाल किए गए थे जिस पर कुल 18 लाख रुपए लागत आई थी। पिछले साल पुल को शुरू करते समय एसडीओ पीडब्ल्यूडी सुल्तान शर्मा ने पुल की मजबूती का दावा करते हुए कहा था कि पुल के ऊपर से 21 टन वजन के वाहन आसानी से निकाले जा सकते हैं। उन्होंने नया पुल बनने तक इसकी सुरक्षा की भी गारंटी दी गई थी। परंतु एक पखवाड़े के अंदर ही पुल जवाब दे गया था और इसके फट्टे उखड़ने शुरू हो गए थे। जानकारी के अनुसार अब तक करीब आधा दर्जन बार पुल के फट्टे उखड़ चुके हैं, जिसके चलते बार-बार रास्ते को बंद करना पड़ रहा है।

वैकल्पिकपुल की मजबूती पर उठे सवाल : हालांकिविभाग द्वारा पुल के फट्टे टूटते ही इसकी मरम्मत का कार्य भी जारी कर दिया गया है। बार-बार फट्टे टूट रहे हैं, इससे इस पुल की मजबूती पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं। पुल के ऊपर से हर रोज गुजरने वाले सुरजीत सिंह, दिलीप सिंह, राज कुमार गुप्ता, रविंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, कुलवंत सिंह, हरबंस सिंह दलबीर सिंह लोगों का कहना है कि फट्टे ठीक होने के बाद जब विभाग पुल पर दोबारा आवाजाही शुरू करेगा तो इसकी क्या गारंटी है कि दोबारा फट्टे नहीं टूटेंगे क्योंकि ऐसा पहले कई बार हो चुका है।

टोलटैक्स बैरियर पर हुआ धंधा चौपट : पुलके बंद हो जाने से कैथल-पटियाला हाइवे पर चीका में बने टोल टैक्स बैरियर पर धंधा चौपट हो गया जिससे संबंधित ठेकेदार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ठेकेदार संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने इसी साल 2 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से ठेका छुड़वाया है और यदि इसी प्रकार बार-बार पुल बंद होता रहा तो वे बर्बाद हो जाएंगे। ठेकेदार ने मांग की कि यह पुल हरियाणा और पंजाब को जोड़ता है और इस पुल के ऊपर से गुजरने वाले वाहन ही उनकी आय का मुख्य स्त्रोत हैं।

यहांसे जाएं पटियाला-समाना जाने वाले लोग : पटियालासमाना जाने वाले लोगों को अब वैकल्पिक रास्ता चुनना पड़ेगा जिसके तहत जिन्हें समाना जाना है, वे चीका से गुहला, लालपुर, रत्ताखेड़ा लुकमान, दाबा, चाबा और महमूदपुर होते हुए समाना जा सकते हैं।

इसी प्रकार पटियाला जाने वाले लोग चीका से कल्लरमाजरा, बदसूई, डंडयौता, बौपुर कमहेड़ी होते हुए पटियाला जा सकते हैं। यही प्रक्रिया समाना पटियाला से गुहला चीका आने वाले लोगों को अपनानी पड़ेगी।

शीघ्र शुरू होगा वैकल्पिक पुल : सुल्तान

पीडब्ल्यूडीविभाग के एसडीओ सुल्तान शर्मा ने बताया कि टूटे हुए फट्टों को ठीक करने का कार्य जारी है और शीघ्र ही पुल के ऊपर से आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक रूट पर जहां भी सड़क टूटी हुई होगी उसकी भी मरम्मत करा दी जाएगी। अब इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा कि वैकल्पिक पुल के ऊपर से किसी भी हालत में 21 टन से ज्यादा वजन का कोई भी वाहन निकले और यदि ऐसा होता हुआ पाया गया तो फिर जिन कर्मचारियों की पुल के ऊपर ड्यूटी होगी, इसकी पूरी जिम्मेदारी उस कर्मचारी की लगाई जाएगी।

गुहला चीका. वैकल्पिक पुल पर फट्टे टूटने से पुल के बीचोंबीच फंसा ट्रक।