- Hindi News
- सीएम विंडो पर शिकायत, रेता बजरी बिकवाने में जुटा एसडीओ
सीएम विंडो पर शिकायत, रेता-बजरी बिकवाने में जुटा एसडीओ
गुहला-चीका|पंचायती राजगुहला में कार्यरत एक एसडीओ पर ग्राम पंचायतों द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों में इस्तेमाल किए जाने वाले रेता, बजरी, सिमेंट और सरिया सामग्री चीका स्थित अपनी ही दुकान से बिकवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चीका के राम निवास ने सीएम विंडो में दर्ज कराई एक शिकायत में आरोप लगाया है कि बीडीपीओ कार्यालय गुहला चीका में कार्यरत पंचायतीराज एसडीओ कैथल रोड पर रेत-बजरी की दुकान खोली हुई है जिस पर उसका बेटा बैठता है। आरोप है कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से जो कार्य होते हैं, उनमें इस्तेमाल होने वाली अधिकतर सामग्री उनकी दुकान से मंगवाई जाती है। उन्होंने हरियाणा के सीएम से मांग करते हुए कहा कि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच करके अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसडीओ पुरुषोत्तम दास गर्ग ने कहा कि शिकायत पूरी तरह निराधार है। बेटा बेरोजगार है और उसे घर चलाने के लिए कोई तो काम धंधा करना है, नतीजतन उसने रेत बजरी की दुकान चल रहा है।