चीका मंडी मेंं गंदे पानी की सप्लाई
अनाजमंडीचीका में पिछले कुछ दिनों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। गंदा पानी पीने से लोगों के बीमार होने का खतरा है। जितेंद्र गर्ग, रामकुमार शर्मा, भाग सिंह, तरसेम चंद, विपिन सूद, कृष्ण चंद, सत्यनारायण, अनिल गोयल, अतुल गर्ग, रविंद्र कुमार, नरेश सिंगला, ईश्वर जिंदल, सतीश गोयल, मोहन लाल, रवि प्रकाश और ऊषा ने बताया कि लोगों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
उन्होंने बताया कि उनके नलों में आने वाले पानी का रंग गहरा भूरा और काला तो है ही, उसमें कंकर भी रहे हैं जिससे उनके घरों में पानी खींचने वाली मोटरें और आरओ खराब हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार मिल चुके हैं। परंतु उन्हें यह कहकर टरका दिया जाता है कि सीवर का जो भी पाइप लीक है उसे जल्दी ही ठीक कर दिया जाएगा। कई दिन बीत जाने के बावजूद भी जल स्वास्थ्य विभाग चीका द्वारा अभी तक लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं कराया गया है।