पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए : हरभजन सिंह

किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए : हरभजन सिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका |भारतीय किसानयूनियन ब्लॉक गुहला की एक अहम बैठक चीका में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान हरभजन सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि बैंकों द्वारा जो किसानों की कुर्की की जा रही है वह बंद की जानी चाहिए और किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि स्वामी नाथन की रिपोर्ट को भी जल्द से जल्द लागू किया जाए ताकि किसानों को इसका पूरा फायदा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि बुढ़ापा पेशन मुलाजिमो की तर्ज पर दी जाए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी हो जाते है उन किसानों के खेतों में बिजली विभाग द्वारा तुरंत दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया जाना चाहिए।