पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेन गेज सिस्टम ठप, नहीं मिल रही मौसम संबंधी जानकारी

रेन गेज सिस्टम ठप, नहीं मिल रही मौसम संबंधी जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका |केंद्र सरकारकी इंडिया मेट्रोलोजिकल कंपनी द्वारा चीका स्थित कृषि विभाग में लगभग तीन वर्ष पहले पांच लाख रुपए की लागत से लगाया गया आटोमेटिक रेन गेज खराब हो गया है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की योजना के तहत पटियाला रोड चीका स्थित कृषि विभाग में बरसात संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए आटोमेटिक रेन गेज स्टेशन सिस्टम लगाया गया था। इसमें मौसम विभाग की जानकारी मिलने को लेकर हलके के किसानों को भारी खुशी मिली थी, लेकिन अब दो वर्ष से उक्त सिस्टम ठप हो जाने की वजह से मौसम विभाग की जल्दी कोई जानकारी हासिल नहीं हो पा रही है, जिसकेे चलते क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। किसानों ने कहा कि यदि अधिकारियों को उक्त सिस्टम की देख-रेख हीं नहीं करनी थी तो यह सिस्टम लगाने का क्या औचित्य था। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि ठप पड़े एटोमेटिक रेन गेज स्टेशन सिस्टम को दोबारा से जल्दी से जल्दी ठीक करके चालू किया जाए।