पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाकर ही दम लेगी भाकियू : पूनिया

स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाकर ही दम लेगी भाकियू : पूनिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसानयूनियन के जिला प्रधान सुभाष पूनिया ने कहा कि केंद्र सरकार को स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट को लागू कराने के लिए पांच मार्च को पिपली में भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढृूनी की अगुवाई में हजारों किसान जुटेंगे और भविष्य की रणनीति का खुलासा करके नए संघर्ष हेतु हुुंकार भरेंगे। पूनिया सोमवार को गुहला के रत्ताखेड़ा, नंदगढ़, लालपुर, हेमू माजरा, खुशहाल माजरा, दाबा, चाबा, पियौदा, रसौला सिसमर गांवों में किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पिपली पहुंचने की अपनी करने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में उक्त रिपोर्ट लागू करने का वायदा किया था। उन्होंने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश भी वापिस लेने की मांग करते हुए भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार दिया और कहा कि किसान एक तरफ खेती पर बजट बढ़ाने की डिमांड कर रहे हैं। परंतु भाजपा ने इसे बढ़ाने की अपेक्षा 30 प्रतिशत घटा दिया है। पूनिया ने कहा कि भाकियू की यह मांग है कि किसानों को उनके लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत मुनाफा मिले और न्यूनतम समर्थन मूल्य पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू हो। मौके पर उनके साथ हरभजन सिंह प्रधान ब्लाॅक गुहला, सुखविंद्र सिंह, हरबंस सिंह, त्रिलोचन सिंह मौजूद थे।

>पांच मार्च को पिपली में होने वाली महापंचायत में किसान भरेंगे हुंकार