पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा में सुधार जरूरी, हर आदमी की भागीदारी आवश्यक : सिंह

शिक्षा में सुधार जरूरी, हर आदमी की भागीदारी आवश्यक : सिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयवरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय गुहला, चीका, दाबा स्यू माजरा में खंड के सभी विद्यालयों के मुख्य शिक्षकों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को लफ्टैन सिंह, सविता, उपेंद्र शुक्ला सुखा सिंह ने प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्य के दौरान खंड संसाधन संयोजक अधिकारी प्रेम सिंह पूनिया ने कैंपों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर गुहला स्कूल में अपने संबोधन में पूनिया ने स्कूलों में शैक्षणिक परिवेश सुधारने के लिए आम आदमी की भागीदारी को जरूरी बताया और कहा कि शिक्षा, विकास समाज का आपस में गहरा सम्बन्ध होता है, नतीजतन सामाजिक विकास, परिवर्तन आधुनिकीकरण में शिक्षा की अहं भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हर समुदाय की भागीदारी हेतु समय-समय पर सरकार द्वारा प्रयास किए जाते रहे हैं जिसके पीछे मूल भावना यह है कि समाज के सभी व्यक्ति अपने बच्चों की शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अपने-आप को भी जोड़ें। इस अवसर पर प्रिंसिपल कुलभूषण शर्मा सहित सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्य शिक्षक समितियों के प्रधान एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

एमसी सदस्यों ने चलाया स्वच्छता अभियान

भास्करन्यूज। गुहला चीका

राजकीय वरिष्ठ विद्यालय दाबा में एसएमसी प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न एसएमसी सदस्यों अध्यापकों ने दाबा स्कूल में सफाई अभियान भी चलाया। एबीआरसी मास्टर ट्रेनर उपिंद्र शुकला ने बताया कि बताया विभागीय दिशा निदेशों अनुसार जब एमएससी सदस्यों को जानकारी दी जा रही थी। तो उस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने सभी सदस्यों को इस बात के लिए प्रेरित किया कि वह केवल बैठक में आकर प्रशिक्षण लेकर चाय पान करके ही इस प्रशिक्षण की इतिश्री समझें बल्कि व्यवहारिक रूप से भी कुछ ऐसा करे जिससे दूसरों को प्रेरणा मिले। प्रशिक्षण शिविर में दाबा स्कूल की एसएमसी प्रधान कांता देवी, प्राइमरी मुख्याध्यापक जसबीर कौर, नीना रानी, बलजिंद्र कौर, महमूदपूर की मुख्य अध्यापिका राज कौर, चाबा स्कूल की मुख्य अध्यापिका मलकीत कौर, गुरविंद्र ङ्क्षसह हाकम सिंह सहित सभी स्कूलों की एमएससी के प्रधान सदस्य उपस्थित थे।

गुहला चीका . कैंप में भाग लेते हुए एसएमसी कमेटी के सदस्य स्कूलों के मुख्य शिक्षक।

गुहला चीका . मुख्य शिक्षकों एसएमसी कमेटी के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए संसाधन संयोजक प्रेम सिंह पूनिया।