पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 500 में से केवल 114 बच्चों ने लिया स्पीड टेस्ट में हिस्सा

500 में से केवल 114 बच्चों ने लिया स्पीड टेस्ट में हिस्सा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिटनेस टेस्ट: दिखाई फलेक्सिबिलिटी...

गुहला चीका| उपमंडलके गांव भागल में स्थित राजीव गांधी ग्रामीण खेल स्टेडियम में सोमवार को ब्लाॅक स्तरीय द्वितीय चरण के स्पीड टेस्ट का आयोजन किया गया जिसमें 114 बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। जिला खेल और युवा कार्यक्रम अधिकारी सुधीर बेदी ने बताया कि प्रथम चरण में 500 बच्चों ने स्पीड टेस्ट पास किया था और उन्होंने आज आयोजित किए जा रहे द्वितीय चरण के टेस्ट में भाग लेना था। परंतु उक्त टेस्ट में केवल 114 बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के स्पीड टेस्ट में छह प्रकार के खेल शामिल थे और जो प्रतिभागी इसमें पास होंगे उन्हें ब्लाॅक स्तर पर होने वाले तृतीय चरण के लिए चुन लिया जाएगा। बेदी ने बताया कि तृतीय चरण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सात प्रकार के खेल खेलने होंगे और जो उक्त चरण में सफल होंगे, जिसके बाद चौथे चरण में बच्चों की योग्यता के अनुसार उन्हें खेल नर्सरियों में रखा जाएगा। इस अवसर पर टेक्निकल अधिकारी पंचकुला त्रिलोचन सिंह, अनीता मौजूद थे।