पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों के लिए चलाई गई कैथल गुहला बस बंद

विद्यार्थियों के लिए चलाई गई कैथल-गुहला बस बंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवन |चीकासे कैथल विद्यार्थियों के लिए चलाई गई स्पेशल बस बंद कर दी है। इस कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को दौड़कर बसों में चढ़ना पड़ता है। इस कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। सुबह स्कूल और कॉलेजों में जाने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी बहुत ज्यादा होती है। जिस कारण दूसरी सवारियों को भी परेशानी होती है। विद्यार्थियों जल्द बस चलाने की मांग की है। रिंकू कौशिक, राजीव शर्मा, कुलदीप सीवन, भूपेंद्र शर्मा, संजू प्रजापत, अशोक कुमार, प्रवीण और चेतन ने कहा कि बस के इंतजार में विद्यार्थियों को सुबह घंटों खड़ा रहना पड़ता है। स्कूल और कॉलेजों में भी लेट हो जाते हैं।

सीवन. सीवन में बस की खिडकी में लटक कर स्कूल जाते छात्र छात्राएं।