पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बावलपुर माइनर की सफाई होने से लोगों में रोष

बावलपुर माइनर की सफाई होने से लोगों में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार की उपेक्षा का शिकार पवनेश्वर तीर्थ

पवनेश्वर तीर्थ में जमा गंदा पानी।

डेरा बावलपुर के साथ-साथ गुजर रही माइनर नहर में फैली गंदगी।

भास्कर न्यूज | पूंडरी

गांवफरलकी पश्चिम दिशा में स्थित प्रसिद्घ पवनेश्वर तीर्थ सरकार की उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। इस ऐतिहासिक तीर्थ का पुराणों मेंं भी विशेष महत्व है। हर मंगलवार को यहां दूर-दूर से श्रद्घालु भगवान हनुमान जी के दर्शन करने के लिए काफी संख्या में आते हैं, लेकिन मंदिर परिसर में बने तीर्थ की बदहाली को देखकर उनकी भावना को ठेस पहुंचती है। पवनेश्वर तीर्थ सभा के प्रधान रणदीप राणा ने बताया कि गांव वालों के सहयोग से ही मंदिर ठहरने के लिए सराय का निर्माण करवाया गया है। सरकार का उनको अभी तक कोई सहयोग नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि तीर्थ पर केवल एक ही घाट बनाया गया है जोकि पूरी तरह से टूट चुका है। श्रद्घालु तीर्थ में भरे गंदे पानी से ही स्नान करने पर मजबूर हैं। ग्रामीण रामकुमार, शिशपाल, प्रदीप कुमार, बलविंद्र सिंह, सोहनलाल मैनपाल ने बताया कि इस तीर्थ की महिमा को सुनकर तत्कालीन राज्यपाल महावीर प्रसाद ने इस तीर्थ का दौरा कर इसके जीर्णोद्घार करवाने के संबंधित विभाग को आदेश भी दिए थे, लेकिन उनके आदेश केवल मात्र कागजों में ही सिमटकर रह गए हैं।

भास्कर न्यूज | गुहला चीका

चीकापटियालारोड़ पर स्थित टटियाणा पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाले डेरा बावलपुर के साथ-साथ गुजर रही माइनर की सफाई होने से डेरे में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। ग्रामीणों गुरदीप सिंह, भीम, मूलचंद, विजय कुमार, संदीप, बिशना राम, नेक सिंह, मितो, सुमित्रा देवी, बंतो देवी, मीना देवी, सुखो देवी, प्रवीन, भागवंती, पासो देवी, मीनू राम और शीला देवी ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि उनके डेरे के साथ-साथ गुजर रही माइनर नहर की सफाई होने के कारण जहां नहर में गंदगी जमा हो गई है, वहीं काफी झाड़ियां भी उग आई है।

उन्होंने कहा कि नहर में फैली गंदगी के चलते उन्हें रह समय डेरे में भयंकर बीमारी फैलने का डर लगा रहता है। उन्होंने यह बताया कि बरसात के मौसम में उक्त नहर में जहरीले जीवों जिनमें सांप बिच्छू मुख्य रूप से शामिल है, भारी मात्रा में पैदा हो जाते है जिससे हर समय डेरे में रहने वाले बच्चों अन्य लोगों के लिए जान का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उक्त माइन