- Hindi News
- नए साल पर गिफ्ट के रूप में दें गायों के लिए चारा : बाजीगर
नए साल पर गिफ्ट के रूप में दें गायों के लिए चारा : बाजीगर
गुहलाकेभाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर ने लोगों से अपील की कि वे दीवाली की भांति नए वर्ष पर भी उनके लिए गिफ्ट लेकर आएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई उनके पास गिफ्ट लेकर आना ही चाहता है तो वह इस बार चीका गोशाला में रह रही हजारों गायों के लिए अपनी आस्था अवस्था के हिसाब से सूखा हरा चारा लेकर आए।
गोशाला में चारे की कमी है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा चारा दें, ताकि गाय भूखी रहें। उन्होंने किसानों व्यापारियों से अपील की कि वे इस काम में केवल सहयोग कर सकते हैं, अलबत्ता ऐसा करके वे पुण्य के भागी भी बन सकते हैं। बाजीगर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी श्रद्धा के हिसाब से गिफ्ट के रूप में कुछ कुछ चारा अवश्य दें। बाजीगर आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर हरी राम मित्तल, डाक्टर सुरेंद्र बंसल, जय प्रकाश सीड़ा, बलजीत सिंह, तरसेम गोयल, सुदेश बिंदलिश सुरता राम शर्मा भी मौजूद थे।
गुहला चीका |पत्रकारों से बातचीत करते विधायक कुलवंत बाजीगर।