- Hindi News
- गीतू ने अखिल भारतीय संस्कृत प्रतियोगिता जीत 20 बच्चों में बनाया स्थान
गीतू ने अखिल भारतीय संस्कृत प्रतियोगिता जीत 20 बच्चों में बनाया स्थान
डीएवीसीनियरसेकेंडरी पब्लिक स्कूल चीका की छात्रा गीतू ने अखिल भारतीय संस्कृत प्रतियोगिता 2013 में ऑल इंडिया स्तर के प्रथम 20 विशिष्ट बच्चों में स्थान प्राप्त करके स्कूल, जिला अभिभावकों का नाम रोशन किया है। स्कूल की छात्रा गीतू को इस उपलब्धि पर प्रिंसीपल पूनम सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं। पूनम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्य विद्या सभा, नई दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय संस्कृत प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे देश भर से डीएवी स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। स्कूल की छात्रा गीतू ने अपने वर्ग के अनुसार उक्त प्रतियोगिता में भाग लेकर ऑल इंडिया स्तर के प्रथम 20 विशिष्ट बच्चों में स्थान प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया है।
छात्रा गीतू