पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में मतदान के लिए जागरूक किया

कैंप में मतदान के लिए जागरूक किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीका डीएवी काॅलेज में मतदाता जागरूक कार्यक्रम आयोजित

भास्करन्यूज | गुहला चीका

सोमवारकोडीएवी काॅलेज चीका में नोडल अधिकारी डाॅक्टर एसआर जैन की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में छात्राओंं को अपने मताधिकार को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीए फाइनल की छात्रा मीनाक्षी ने अपने विचार प्रकट करते हुए छात्राओं को किसी भी प्रकार के डर या प्रलोभन के बिना अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। छात्रा के इन विचारों से अन्य छात्राएं भी प्रभावित हुई उन्होंने भी निडरता से मतदान करने का प्रण लिया। काॅलेज के प्राचार्य रमेश लाल ढांडा ने कहा कि देश प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए जरूरी है कि हम एक मजबूत सरकार का गठन करें और यह तभी संभव है जब हर मतदाता अपने मत का प्रयोग करे। इस अवसर पर काॅलेज के स्टाफ के सभी सदस्य भी मौजूद थे।