- Hindi News
- डीएवी कालेज की छात्रा ने जीते दो स्वर्ण पदक
डीएवी कालेज की छात्रा ने जीते दो स्वर्ण पदक
जींदजिलाके गांव निडानी में आयोजित की गई प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी काॅलेज चीका की बीए सेकेंड की छात्रा सुमन बाला ने दो स्वर्ण पद झटक कर गुहला क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुमन बाला की इस सफलता पर आज उसे काॅलेज के प्राचार्य रमेश लाल ढांडा ने सम्मानित किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए काॅलेज के फिजिकल एजूकेशन के प्रोफेसर डाक्टर वीके शर्मा ने बताया कि गत 13 14 सितंबर को गांव निडानी में प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में उनके काॅलेज की छात्रा सुमन बाला ने भाग लेते हुए 800 मीटर 500 मीटर की दौड़ में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। शर्मा ने बताया कि सुमन ने अपने प्रदर्शन से जहां अभिभावकों कालेज का नाम रोशन किया है वहीं क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है। उन्होंने बताया कि सुमन की इस कामयाबी पर उन्हें कालेज की तरफ से विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। कालेज के प्राचार्य रमेश लाल डांडा ने सुमन के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं हर क्षेत्र में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने सुमन को उसकी कामयाबी पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की
छात्रा सुमन बाला को सम्मानित करते प्राचार्य रमेश लाल ढांडा।