- Hindi News
- दबंगों ने दी बीपीएल प्लाॅट खाली करने की धमकी
दबंगों ने दी बीपीएल प्लाॅट खाली करने की धमकी
उपमंंडलगुहलाके गांव स्यू माजरा में सरकार द्वारा इंदिरा आवास योजना के तहत गरीब लोगों को दिए गए प्लाटों पर प्रशासन द्वारा दो बार कब्जा दिलवा देने के बावजूद गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। उक्त लोग जिनमें शीला देवी, संतोष, लक्ष्मी देवी, संतरो, परमजीत कौर, सुमन, अमर कौर, बन्नो देवी, भागो देवी, बंसो देवी बंतो देवी शामिल हैं, ने इसकी शिकायत एसडीएम गुहला को दी और आरोप लगाया कि वे सभी बहुत ही गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं और मेहनत मजदूरी करके अपने परिवारों का गुजर बसर कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा स्कीम के तहत उन्हें गांव में 100-100 गज के प्लाट अलाट किए गए थे, जिनकी रजिस्ट्री इंतकाल भी उनके हक में हो चुके हैं तथा प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले उन्हें उक्त प्लाटों का कब्जा भी दिलवा दिया गया था। परंतु जब आज सुबह वे अपने प्लाटों में कार्य कर रही थी तो गांव के कुछ लोग वहां पर पहुंचे और उक्त लोग उनके साथ लड़ाई झगड़ा गाली गलौच करने लगे और उन्हें प्लाटों से बाहर निकालकर धमकी दी कि यदि दोबारा यहां नजर आए तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। लोगों के अनुसार ये वही दबंग लोग थे, जिनके खेतों में से सरकार ने उन्हें प्लाॅट काटकर दिए थे। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात वे अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा उन्हें जो 100-100 गज के प्लाॅट दिए गए हैं वहां लगभग 10 ट्राॅली मिट्टी की डालकर जो रास्ता बनाया गया था वह भी उक्त लोगों द्वारा खराब कर दिया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने जहां उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करके गाली गलौच किया वहीं उन्होंने जातिसूचक शब्द कहने से भी गुरेज नहीं किया, जिसके चलते उनमें भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि जिन लोगों द्वारा उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करके उन्हें उनके प्लाटों से बाहर किया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।
गुहला चीका |एसडीएम को शिकायत देते स्यू माजरा की महिलाएं।
प्लाॅटधारकों की शिकायत पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
इंदिराआवास योजना के तहत स्यू माजरा गांव के जिन लोगों को सरकार द्वारा 100-100 गज के प्लाॅट दिए गए थे, उन लोगों द्वारा गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ एक शिकायत की गई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए