पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट स्पर्धा: खानपुर की टीम फाइनल में पहुंची

क्रिकेट स्पर्धा: खानपुर की टीम फाइनल में पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगुरुगोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में जय बाबा जानकी दास क्रिकेट क्लब द्वारा करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में खानपुर टीम के खिलाड़ी मुकेश सैनी ने मात्र 34 गेंदों में 100 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। बुधवार को मैच के मुख्यातिथि डेरा गदला के सरपंच साहब सिंह विर्क इंटरस्टेट एसोसिएशन ऑफ लायर्स के जिलाध्यक्ष मोहन शर्मा थे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विशेष तौर से कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी खिलाड़ी दीपा कसान भी विशेष तौर पर पहुंचे थे। आज खेले गए मैच में गांव कराली की टीम ने मलिकपुर को, जाखौली ने चीका को, खुराना ने बरोट को, खानपुर ने सीवन को, सिरटा ने उझाना को, कराली ने खुराना की टीम को हराया।

खानपुर की टीम ने जहां जीत से फाइनल में प्रवेश कर लिया, वहीं कराली की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सुखदेव सैनी ने बताया कि पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपए दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7500 रुपए ईनाम ट्राफी दी जाएगी। मौके पर अनिल सैनी, राजेश सैनी, सुनील कुमार, राजेश कुमार, राही, रिंकू, अमित, मकेश सुखदेव उपस्थित थे।

कैथल | रिबनकाटकर मैच का शुभारंभ करते मुख्यातिथि।