- Hindi News
- आचार संहिता का पालन करें उम्मीदवार: राजेश
आचार संहिता का पालन करें उम्मीदवार: राजेश
चुनावआयोगके निर्देशानुसार चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों उम्मीदवारों को चुनाव आदर्श आचार संहिता का हर हालत में पालन करना होगा। किसी भी दल या उम्मीदवार को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे विभिन्न जातियों, धर्मों समुदायों में आपसी मतभेद बढे़ तथा घृणा की भावना उत्पन्न होने से तनाव की स्थिति आए। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी गुहला विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधीश राजेश कुमार ने अपने कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में दी।
उन्होंने यह भी कहा कि आदर्श आचार संहिता के लगने नामांकन भरने से पूर्व किया जाने वाला चुनाव प्रचार का खर्च राजनीतिक दल के खाते में जुड़ेगा। इस अवसर पर तहसीलदार महेन्द्र सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।