पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जब तक दम नहीं निकला दोस्त को डुबाए रखा नहर में

जब तक दम नहीं निकला दोस्त को डुबाए रखा नहर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकमाहपहले नहर में मिले युवक के शव के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने हादसे को हत्या करार दिया है। पुलिस ने दोस्त की हत्या करने वाले युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। चीका पुलिस ने बुधवार को दोस्त की हत्या करने वाले युवक फतेहाबाद निवासी रवि कुमार पुत्र कृष्ण कुमार को पीडल के सतपाल की हत्या करने उसकी लाश खुर्दबुर्द करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसएचओ चीका ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी रवि मूल रूप से पीडल का ही रहने वाला है और फिलहाल फतेहाबाद में रहता है। उन्होंने बताया कि वह एक माह पहले फतेहाबाद से अपने गांव पीडल में गोगा की पूजा करने के लिए आया था। जहां वह रवि को मिला और उसके साथ दारू पीने का कार्यक्रम बना लिया। उन्होंने बताया कि दोनों पीडल स्थित एक माइनर पर चले गए। जहां दोनों ने दारू पी। बाद में उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसके चलते वे दोनों एक-दूसरे को गाली-गलौच करने लगे। थाना प्रभारी ने बताया कि गाली-गलौच से खफा होकर रवि ने किनारे बैठकर दारू पी रहे सतपाल को नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद वह खुद भी नहर में छलांग लगाकर उसके ऊपर बैठ गया और तब तक उसके ऊपर बैठा रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद आरोपी ने मृतक की लाश को पानी में बहा दिया और मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक की लाश लावारिस अवस्था में भूना गांव के पास मिली थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक सतपाल की फोटो देखने के पश्चात उसके परिजनों को रवि पर शक हुआ, क्योंकि जिस दिन से सतपाल गायब था, उस दिन रवि की सतपाल के साथ मुलाकात हुई थी और दोनों ही घर से इकट्ठा गए थे। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दर्ज किए गए मुकदमे पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने बुधवार को आरोपी रवि को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

परिजनों ने जताया था हत्या का शक

शिनाख्तहोने की वजह से उसका सीवन पुलिस द्वारा कैथल में संस्कार करवा दिया गया। इसी बीच मृतक के परिजनों को पता चला कि भूना में सीवन पुलिस को किसी व्यक्ति की लाश मिली थी। जिसका पता करने के लिए उसके परिजन सीवन थाना पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा उन्हें मृतक की फोटो दिखाई गई और उन्होंने उसे पहचान लिया।

कैथल |सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम के बाहर बैठे परिजन।

कलायत निवासी 21 वर्षीय कुलदीप कुमार की कपिल