पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राइवेट बसों का अस्थाई टाइम टेबल जारी करेगी सरकार

प्राइवेट बसों का अस्थाई टाइम टेबल जारी करेगी सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशसरकारजल्द ही परिहवन समिति की बसों को अस्थाई टाइमटेबल जारी करेगी। हाईकोर्ट ने आगामी फैसले तक टाइमटेबल जारी करने के आदेश दिए हैं। नए परमिट फिलहाल जारी नहीं किए जाएंगे। परिवहन समिति की 1993 2001 परिवहन स्कीम के अनुसार कैथल में 78 बसें चल रही हैं। प्रदेश सरकार ने पुरानी दोनों स्कीमों को समाप्त करके स्टेज कैरिज स्कीम 2013 के नाम से पॉलिसी बनाई है।

इसके प्रथम तीन चरण पूर हो चुके हैं चौथे चरण में रोडवेज द्वारा बाकी बचे परमिटों पर आम जनता से 28 अगस्त 2014 तक आवेदन प्राप्त कर लिए हैं। कैथल में परिहवन समिति की बसों को आरटीए ने नया टाइमटेबल जारी कर दिया था। टाइमटेबल को लेकर ही तीन सितंबर को विवाद हो गया था। इसके बाद छह सात सितंबर को रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने विरोध में प्रदेशभर में चक्का जाम कर दिया था। इसके बाद बाद प्रदेश सरकार ने आरटीए कैथल द्वारा जारी अस्थाई टाइमटेबल को रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट में यह मामला पहले ही चल रहा था। पिछले सप्ताह हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को परिवहन समिति की बसों के लिए अस्थाई टाइमटेबल जारी करने के आदेश दिए हैं। अंतिम फैसला आने तक यह टाइमटेबल अस्थाई समझा जाए। अंतिम फैसला आने तक नए रूट परमिटों का ड्रा नहीं निकाला जाएगा। एडिशन ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी आरएस जोहल जल्द ही नया टाइमटेबल जारी करेंगे। दो दिन पहले परिहवन समिति के सदस्य उनसे मिले थे। उन्होंने जल्द ही अस्थाई टाइमटेबल जारी करने का आश्वासन दिया है।

दस दिन से नहीं चल रही इन रूटों की बसें

परिवहनसमिति कल्याण संघ के पूर्व प्रधान रामधारी सिंह नैन ने बताया कि पिछले दस दिनों से समिति की ३२ बसें नहीं चल रही हैं। कैथल से असंध, कैथल नरवाना, कैथल से चीका, कैथल से खरकां और कैथल से टोहना रूट की बसें बंद हैं। नया टाइमटेबल आने के बाद सभी बसें चलना शुरू हो जाएगी।