- Hindi News
- 400 छात्राएं सर्व शिक्षा अभियान के खर्च पर करेंगी सैर
400 छात्राएं सर्व शिक्षा अभियान के खर्च पर करेंगी सैर
सरकारीस्कूलोंमें इस सत्र के दौरान कराई गई विभिन्न गतिविधियों में अव्वल आई छात्राओं को सैर करने का मौका मिलेगा। इसके लिए जिलेभर से 400 छात्राओं को टूर के लिए चुना जाएगा। इस टूर पर छात्राओं को छतबीड़, रॉक गार्डन पिंजौर गार्डन की सैर करा विस्तार से जानकारी दी जाएगी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत काम करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी इस अभियान में लगे हैं। आने वाले शनिवार से टूर की शुरुआत की जाएगी।
दोलाख 12 हजार होंगे खर्च : छात्राओंकी टूर को ब्लॉक स्तर पर ले जाया जाएगा।
जिले के सभी छह ब्लाकों की छात्राओं को टूर में हिस्सा दिया जा रहा है। कैथल और पूंडरी से दो टूर ले जाने तय हैं, जबकि गुहला-चीका, कलायत, राजौंद, सीवन से एक-एक टूर जाएगा। जिलेभर से कुल आठ टूरों में छात्राएं जाएंगी। एक टूर में 50 छात्राएं शामिल होंगी। कुलमिलाकर 400 छात्राओं को टूर के लिए चुना गया है। एक टूर पर विभाग द्वारा 26, 500 रुपए खर्च किए जाएंगे। इस पर जिले के टूरों पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत दो लाख 12 हजार रुपए खर्च होंगे।
शनिवार रविवार को टूर लेकर जाने को तैयार : बलजीत
^टूरका पूरा प्लान तैयार किया जा चुका है। शनिवार रविवार को टूर लेकर जाने की तैयार हैं। जिले से विभिन्न गतिविधियों में अव्वल आई छात्राएं टूर पर जाएंगी। टूर के स्थान और खर्च की पूरी योजना तैयार है। बलजीतसिंह, सहायक प्रयोजन संयोजक, एसएसए।
अव्वल आई छात्राओं का होगा चयन
टूरके लिए परीक्षा, खेलों सामाजिक कार्यों में अव्वल आई छात्राओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए स्कूल प्रिंसिपल बीईओ को छात्राओं के नाम उपलब्धियों की लिस्ट सौंपेगा। इस लिस्ट से ही छात्राओं का चयन किया जाएगा। चयनित छात्राएं टूर पर जाएंगी। छात्राओं के साथ एक लेडी टीचर भी टूर पर भेजी जाएगी। टूर सुबह से शाम तक होगा। सुबह जिस स्थान से छात्राओं को बस में बैठाया गया था, उसी स्थान पर शाम को छोड़ा जाएगा।