पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी पढ़ाने की मुहिम भी चलाना जरूरी : बाजीगर

बेटी पढ़ाने की मुहिम भी चलाना जरूरी : बाजीगर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहलाभाजपाविधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि बेटी को बचाने के साथ-साथ उसे पढ़ाने की मुहिम भी चलाने की जरूरत है। बेटी बचाना जहां धार्मिक काम है। वहीं उसे पढ़ाना हमारा सामाजिक दायित्व भी है। बाजीगर रविवार को पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी चीका द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित एक विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की ओर से देशभर में बेटियों को बचाने का जो अभियान छेड़ा गया है, उस अभियान को सफल बनाने के लिए हरियाणा सरकार पूरी तरह प्रयासरत है और अब तो सरकार के इस प्रयास को विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और आम जनता का सहयोग भी मिलने लगा है। बाजीगर ने सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क कंप्यूटर सेंटर के हॉल का का शिलान्यास किया और सोसाइटी को चार लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी की ओर से लड़कियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को दर्शाता हुआ एक पंजाबी गिद्दा भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सोसायटी के चेयरमैन प्रोफेसर आरएल वधवा, प्रधान श्रवण खट्टर, सुरता राम शर्मा, डाॅक्टर सुरेंद्र बंसल, नीटू जांगड़ा, नगर पार्षद जेपी सीड़ा, कर्म चंद नारंग, तरसेम गोयल अन्य मौजूद रहे।

गुहला चीका . कार्यक्रम के दौरान पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत करती हुई लड़कियां।

गुहला चीका : हॉल के कमरे का उद्घाटन करते विधायक कुलवंत बाजीगर।