पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवी लाल पार्क के पास से गुजरने वाले गंदे नाले से लोग परेशान

देवी लाल पार्क के पास से गुजरने वाले गंदे नाले से लोग परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवीलालपार्क चीका के नजदीक से गुजरने वाले गंदे नाले से लोगों को परेशानी रही है। पार्क में सैर के लिए आने वाले बैसाखी जिंदल, ईश्वर जिंदल, राम निवास, जितेंद्र गर्ग, नरेश कुमार, हैप्पी, सतपाल, ईश्वर मित्तल, तरसेम गोयल, राजकुमार, डाॅ. हंस राज गुप्ता, सुरेश सेठी, कृष्ण कुमार, राजू, बबीता रानी, स्नेहलता, मधुबाला संतोष रानी ने बताया कि पार्क के सामने से गुजर रहे गंदे नाले के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्क के सामने खुले रूप से लगभग पांच फुट चौड़े और 10 फुट गहरे बने गंदे नाले के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खुले नाले में इतनी गंदगी भरी हुई है कि इसके पास से गुजरने वाले व्यक्ति को अपना मुंह ढांपना पड़ता है। नाले में पड़ी गंदगी को प्रशासन साफ नहीं करा रहा है। इस कारण हर समय बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है।

उन्होंने बताया कि देवी लाल पार्क के सामने से गुजरने वाले नाले के कारण बहुत से लोगों और महिलाओं ने तो पार्क में घूमने आना भी बंद कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि नाले के ढके हुए होने की वजह से हर समय दुर्घटना होने का भी अंदेशा बना रहा है क्योंकि उक्त नाला सड़क के बिलकुल साथ-साथ बना हुआ है। जानकारी के अनुसार बरसाती पानी के साथ-साथ शहर का सारा गंदा पानी भी इसी नाले से गुजरता हुआ आगे जाता है। परंतु नाले की नियमित सफाई होने के चलते नाला हमेशा कीचड़ से सना रहता है। लोगों ने गुहला प्रशासन से मांग करते हुए नाले की तुरंत सफाई कराई जाए।

गुहला चीका. देवी लाल पार्क चीका के सामने से गुजर रहे लगभग 5 फुट चौड़े 10 फुट गहरे गंदे नाले का दृश्य।