- Hindi News
- भागल में नकारा साबित हो रहा है बीएसएनएल का लगा टॉवर
भागल में नकारा साबित हो रहा है बीएसएनएल का लगा टॉवर
गुहला चीका | उपमंडलगुहला के आदर्श गांव भागल स्थित दूरभाष केंद्र में लगा बीएसएनएल का टावर उपभोक्ताओं के लिए नकारा साबित हो रहा है। रवि कुमार, संजय कुमार, शिव कुमार मान, खजाना राम, बलजिंद्र सिंह, कृष्ण लाल, प्रवीण कुमार राज कुमार ने बताया कि आज के दौर में जब सभी मोबाइल कंपनियां अपने ग्राहकों को नित नई सुविधाएं देकर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल अपनी खराब प्रणाली के चलते दूसरी कंपनियों के नेटवर्क से जुड़ने के लिए मजबूर कर रही है। लोगों ने बताया कि बीएसएनएल कार्यालय में लगी बैटरियां पुरानी हो चुकी हैं।