पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश का चिंतन चरित्र बदलने में सक्षम हैं अध्यापक : बलजीत सिंह

देश का चिंतन चरित्र बदलने में सक्षम हैं अध्यापक : बलजीत सिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयवरिष्ठमाध्यमिक स्कूल गुहला में राज्य स्तरीय शिक्षा-दीक्षा शैक्षणिक महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा से जुड़े प्रदेश भर के अध्यापकों अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन की विशेषता यह रही कि इसका संचालन शिक्षा-दीक्षा ग्रुप द्वारा किया गया। इसमें कोई मुख्यातिथि होकर अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सभी को एक ही ग्रुप में रखा गया। इस अवसर पर स्कूल में हरियाणा की संस्कृति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

गुरुकी गरिमा, महत्ता एवं जिम्मेदारी : हरियाणास्कूल शिक्षा आफिसर यूनियन के स्टेट प्रधान धर्मपाल ने गुरु की गरिमा, महत्ता एवं जिम्मेदारी पर फोकस किया और कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक ढांचे में ढालना भी अध्यापक की जिम्मेदारी बनती है। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी गुहला प्रेम सिंह पूनिया ने भी सम्मेलन के दौरान अपने विचार रखे।

सम्मेलन को विनोद कुमार भार्गव, गणेश दत्त शास्त्री, सुभाष शर्मा, संजय गर्ग, टेक चंद शर्मा, लफ्टैन सिंह, सुरेश पाल, उस्मान खान, सुनील दत्त शर्मा, गुलाब सिंह, रमेश ढांडा कृष्णा शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया।

सम्मेलन में गहरा मंथन करने के बाद शिक्षाविदों ने कहा कि समाज की नव रचना के उपाय सोचते-सोचते यदि अध्यापक वर्ग इस शुभ अभियान में अपना थोड़ा सा भी समय देंगे तो शीघ्र ही आशा जनक फल सामने आते दिखाई देने लगेंगे। अम्बाला से आए शिक्षाविद सुधीर कालड़ा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपनों से अपनी बात करना है। उन्होंने कहा कि कई बार सरकारी तौर पर हम अपने विचार रखने में कामयाब नहीं हो पाते।

\\\' शिक्षा की नई पद्धति

का निर्माण करना होगा\\\'

खंडशिक्षा अधिकारी गुहला बलजीत सिंह ने सम्मेलन में आए शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यापक वर्ग देश चिंतन चरित्र बदलने में पूरी तरह से सक्षम हैं जिसके चलते देश की आवश्यकताओं को देखते हुए शिक्षा की नई पद्धति का निर्माण करना होगा। उन्होंने सम्मेलन में प्रदेश के कोने-कोने से जुटे अध्यापक वर्ग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा उनका प्रयास विफल नहीं जाएगा और वह दिन दूर नहीं कि शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा की गिनती देश के नम्बर एक राज्य के रूप में होगी।

सम्मेलन के दौरान स्कूल में लगाई गई एक प्रदर्शनी में हरियाणा की संस्कृति की एक झलक दिखाती कृष्णा शर्मा।

राज्य स्तरीय शिक्षा-दिक्षा सम्मेलन में अपने विचार सांझे करते हुए शिक्षाविद।

>बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई