पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में 200 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में 200 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका | आनंदहेल्थ क्लीनिक में एक फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। इसका शुभारंभ हलका विधायक कुलवंत बाजीगर द्वारा किया गया। डाॅक्टर विक्रांत शर्मा ने बताया कि विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लगभग 200 लोगों के स्वास्थ्य को जांचा गया। उन्होंने बताया कि कैंप में आए मरीजों को जांच के बाद इलाज हेतु उचित सलाह दी गई और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को विशेषज्ञ डाॅक्टरों के पास भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान डाॅक्टर ऋतु शर्मा द्वारा फीजियो थेरेपी और डाॅक्टर विवेक गर्ग द्वारा अन्य सभी प्रकार के मरीजों की भी जांच की गई। मौके पर कुलभूषण शर्मा, सत नारायण वशिष्ठ और इंद्रजीत मौज्ूद थे।

गुहला चीका . फ्री हेल्थ चेकअप कैंप के दौरान एक महिला की फिजियोथेरेपी करते हुए डाॅक्टर ऋतु शर्मा।