पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घग्गर नदी पर बने वैकल्पिक पुल पर मरम्मत के बाद आवाजाही शुरू

घग्गर नदी पर बने वैकल्पिक पुल पर मरम्मत के बाद आवाजाही शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका | पंजाबहरियाणा स्टेट हाइवे पर घग्गर नदी के ऊपर बने वैकल्पिक पुल की मरम्मत के बाद पुल पर आवाजाही शुरू हो गई है। शनिवार को पुल के ऊपर से गुजर रहे एक ओवरलोड ट्रक द्वारा पुल की लोहे की प्लेट उखाड़ दी गई थी जिसके चलते पुल से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। एसडीओ सुल्तान शर्मा ने बताया कि वैकल्पिक पुल पर ज्यादा आवाजाही की वजह से लगी लोहे की कुछ प्लेटें उखड़ गई थी जिस कारण उनकी मरम्मत के लिए कुछ समय के लिए पुल बंद करना पड़ा था। अब वाहनों के लिए पुल को खोल दिया गया है और पुल के ऊपर से आवाजाही पहले की तरह शुरू हो गई है। पुल के ऊपर से गुजरने वाले वाहनों को रोकने के लिए कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी भी लगा दी गई है।