- Hindi News
- पुलिस ने निकाला शांति मार्च, डेरा प्रेमी फिल्म देखने जाएंगे दिल्ली
पुलिस ने निकाला शांति मार्च, डेरा प्रेमी फिल्म देखने जाएंगे दिल्ली
देशभरमेंचर्चा बने हुए एमएसजी फिल्म का प्रसारण आज शुरू होने जा रहा है। जिले में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस के जवानों ने शहर सहित अन्य सभी कस्बों में फ्लैग मार्च निकाला। हालांकि शहर में कहीं भी एमएसजी का प्रसारण नहीं होगा। फिल्म को देखने के लिए डेरा प्रेमी दिल्ली जाएंगे। प्रेमियों द्वारा दिल्ली तक जाने और फिल्म देखने की व्यवस्था पूरा कर ली गई है। वहीं प्रदेश में एमएसजी का विरोध कर रही इनेलो की ओर से जिला ईकाई को कोई आदेश इस बारे में नहीं दिए हैं।
इससे पहले फिल्म को लेकर पहले ही सिख समुदाय, इनेलो दल अपना रोष व्यक्त कर चुके हैं, जिस कारण फिल्म थियेटरों में आने पर विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने जिला कैथल में सैकड़ों पुलिस कर्मचारियों के साथ मार्च किया, ताकि किसी भी विरोध का सामना किया जा सके। एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि डीएसपी टेकनराज, डीएसपी जोगिंद्र सिंह, डीएसपी आशीष चौधरी के नेतृत्व में 200 पुलिस कर्मचारी, आठ एसएचओ पुलिस लाइन से निकले और कैथल, कलायत, ढांड पूंडरी के प्रमुख मार्गों पर मार्च किया। इसके अलावा गुहला खंड में डीएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में करीब 60 पुलिस कर्मचारियों तीन एसएचओ ने सीवन, गुहला चीका में मार्च किया।
हाईकमान की ओर से नहीं आया कोई आदेश
इनेलोजिला प्रवक्ता धर्मवीर सिंह केमिस्ट और इनसो जिलाध्यक्ष दर्पण मित्तल ने कहा कि एमएसजी प्रसारण का इनेलो ने विरोध किया है। कल प्रसारण के शहर के किसी प्रकार की गतिविधि के लिए हाईकमान ने अभी तक कोई आदेश नहीं दिए हैं, पार्टी की ओर से जैसी भी आदेश आएंगे कार्यकर्ता उन आदेशों का पालन करेंगे।
दिल्ली के थिएटर में 500 टिकटें बुक कराई
डेरासच्चा सौदा कैथल के सात मेंबर सुशील कुमार ने बताया कि कैथल में फिल्म शुरू होने पर उन्होंने दिल्ली के एक थिएटर में टिकटों की बुकिंग कराई है। जिले से आठ बसों और जीप में 500 प्रेमी जाएंगे।
सिख संगठन अौर इनेलो जता रही विरोध
फिल्मएमएसजी को लेकर सिख संगठन इनेलो विरोध जता रही है। सिख संगठन इसे धार्मिक आस्था से जोड़ रही है, जबकि इनेलो के अपने दावे हैं। उधर डेरा अनुयायियों का कहना है कि फिल्म सामाजिक बुराइयों के खिलाफ है।