- Hindi News
- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वीसी का दौरा आज
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वीसी का दौरा आज
हरियाणासरकारद्वारा चीका में महिला कॉलेज बनाने हेतु सरकारी मुहिम शुरू हो गई है। मालूम रहे कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हलका विधायक कुलवंत बाजीगर की मांग पर गुहला चीका में महिला कॉलेज खोलने की घोषणा की थी।
इस बारे में विधायक कुलवंत बाजीगर ने बताया कि चीका में शिव पुरी रोड पर नगरपालिका की जमीन गांव कल्लर माजरा पंचायत की जमीन पर भी महिला कॅालेज बनाया जा सकता है, जिसके लिए पालिका पंचायत दोनों ही जमीन देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि जमीन का चयन होने के बाद मुख्यमंत्री से कॉलेज का नींव पत्थर रखवाया जाएगा।
पूर्वराज्यसभा सांसद ने भी किए थे प्रयास : इससेपहले पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह ने भी महिला कॉलेज खोलने के लिए प्रयास किए थे और उन्होंने केवल हरीगढ़ किंगण पंचायत से कॉलेज के लिए जमीन देने हेतु एक प्रस्ताव पास करवाया था, अलबत्ता राज्यसभा सांसद ग्रांट से एकमुश्त एक करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की थी, लेकिन तत्कालीन सरकार का समर्थन मिलने के कारण ईश्वर सिंह के प्रयास सिरे नहीं चढ़ पाए थे। जानकारी के अनुसार सरकार बदलने के बाद वर्तमान भाजपा विधायक ने हलके की मांग को उठाया और काॅलेज बनाने की मुहिम को दोबारा शुरू किया।
वीसीका दौरा आज : पिछलीसरकार में हरीगढ़ किंगण पंचायत द्वारा महिला काॅलेज खोलने के लिए डाले गए प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर शुक्रवार को हरीगढ़ किंगण का दौरा करके स्थिति का जायजा लेंगे। गांव के सरपंच जोरा सिंह ने बताया कि वाइस चांसलर के दौरे की सरकारी तौर पर उनके पास सूचना गई है। उन्होंने बताया कि यदि सरकार हरीगढ़ किंगण में काॅलेज बनाती है तो पंचायत जमीन देने के साथ-साथ हर प्रकार का सहयोग करने के लिए भी तैयार है।