पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे से दूर रहने का संकल्प लें युवा : ब्रह्मकुमारी बहन पुष्पा

नशे से दूर रहने का संकल्प लें युवा : ब्रह्मकुमारी बहन पुष्पा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका | ब्रह्मकुमारीईश्वरीय विद्यालय द्वारा ईश्वरीय संदेश देने के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहन पुष्पा द्वारा खुद की पहचान, आत्मा के परमपिता परमात्मा की सत्य पहचान बारे जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में घोर अज्ञानता भ्रष्टाचार के समय स्वयं निराकार परमात्मा सृष्टि पर ब्रह्म तन में साकार होकर महा परिवर्तन का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में हलका विधायक कुलवंत बाजीगर ने भी शिरकत की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे आदि से दूर रहें और जो लोग नशा करते हैं उन्हें आज तुरंत नशा छोड़ने का संकल्प लेकर जाना चाहिए। इस अवसर पर बहन रानी, गुरभजन, विपिन सूद तरसेम मौजूद थे।