- Hindi News
- भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने में आगे आना होगा : कौशिक
भ्रूण-हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने में आगे आना होगा : कौशिक
बीडीपीओकार्यालयमें स्थित हाल में जन चेतना समिति द्वारा स्वास्थ्य और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता आयोजक समिति अध्यक्ष मनोज त्यागी, मुख्यातिथि के रूप में विधायक प्रो. दिनेश कौशिक की प|ी संध्या कौशिक ने भाग लिया और वशिष्ठ अतिथि के रूप में डिप्टी सीएमओ कैथल देवेंद्र सिंह मेमोरी किंग के नाम से प्रसिद्ध पवन कुमार पबाना ने भाग लिया। कार्यक्रम में सफल मंच संचालन प्रिया त्यागी ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की आशावर्कर, आंगनवाड़ी कर्मियों और सभी महिला सरपंचों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक करना था।
मुख्यातिथि कौशिक ने कहा कि अपने स्वास्थ्य को लेकर कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आजकल चल रही खतरनाक बीमारी हैपेटाइटिस-बी, स्वाइन फ्लू, एड्स और अन्य बीमारियों के बारे में उचित जानकारी प्राप्त करके उनकी रोकथाम के लिए पहले से ही वैक्सीन लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को बेटी बचाने के लिए भ्रूण-हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने में आगे आना होगा। लिंगानुपात के बढ़ने से सामाजिक संतुलन बिगड़ता है, जो पूरे समाज के लिए घातक होता है। हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति के अनुसार भी कन्या की हत्या को सबसे बड़ा पाप माना जाता है। हम कन्याओं को देवी का दर्जा देते है और उनके पैरों को पूजते है, परंतु बेटे की चाह में ऐसा घिनौना अपराध भी करते है। किसी भी सफल व्यक्ति के पीछे एक औरत का हाथ होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य में सबसे अधिक सहयोग महिलाओं का होता है। किसी भी महिला की सहमति के बगैर ऐसी घटना को अंजाम नहीं दिया जा सकता है। तब उस महिला को भी सोचना चाहिए कि वे खुद भी किसी की लड़की है। उन्होंने कहा कि आज लड़के और लड़कियों में कोई भेद नहीं है। जितनी खुशी लड़के के पैदा होने पर होती है, उतनी लड़की के पैदा होने पर भी होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ एनआरएचएम देवेंद्र सिंह ने समिति द्वारा जन-स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा टीकाकरण के प्रति जागरुकता उपरांत टीकाकरण कैंपों का आयोजन कर लाइलाज बीमारियों से रियायती दरों पर बचाव कराया जा रहा है। उन्होंने लिंगानुपात पर भी कहा कि पूंडरी क्षेत्र में इस समय एक हजार पर 879 लड़कियां है। इस प्रकार के आयोजनों से लोगों में जागरुकता आएगी और यह अनुपात कम होगा। इस दौरान कार्यक्रम में समाजसेवी महिपाल दुहन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए सभी को शपथ दिलवाई। कार्यक्रम संयोजक मनोज त्यागी ने समिति द्वारा कराए गए स्वास्थ्य बेटी बचाओ क्षेत्र में की गई उपलब्धियों को बताया। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से हर गांव में भी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रो. रायसिंह, पूर्व सीएमओ डाॅ. मित्तल, जेएस राणा, संजीव, अभिषेक, राजेंद्र, रीना राणा और राकेश शर्मा ने भाग लिया। मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
पंूडरी : बीडीपीओ में आयोजित स्वास्थ्य बेटी बचाओ कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।
पूंडरी : मुख्यातिथि संध्या कौशिक को सम्मानित करते हुए।
गुहला चीका| कोहिनूरइंटरनेशनल एकेडमी के अंतर्गत लीगल लिट्रेसी क्लब ने सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के सदस्य एडवोकेट जीवन सिंह नैन ने शिरकत की। उन्होंने संबंधित विषय पर बच्चों से अपने विचार सांझे करते हुए कहा कि भारत की महान नारियों जैसेकि मदर टैरेसा, प्रतिभा पाटिल, इंदिरा गांधी, पीटी ऊषा ने विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि बेटियों की संख्या कम होने के कारण समाज में नैतिकता सामाजिक पतन हो रहा है। प्रधानाचार्य चेयरमैन डाॅ. सुखविंद्र कौर ने जीवन सिंह नैन का धन्यवाद किया कि उन्होंने बच्चों के साथ अपने अमूल्य विचार भी सांझे किए हैं।