- Hindi News
- हरनौली पंचायत से अलग होने के लिए विधायक को मिले ग्रामीण
हरनौली पंचायत से अलग होने के लिए विधायक को मिले ग्रामीण
उपमंडलकीहरनौली पंचायत में आने वाले डेरों आसपास रहने वाले लोग दो अलग पंचायतें बनाने की होड़ में जुट गए हैं। ग्रामीण कुलदीप सिंह, शमशेर सिंह, जोगिंद्र सिंह, मंजीत सिंह, बलदेव सिंह श्रवण सिंह ने बताया कि लगभग तीन हजार वोटों वाली हरनौली पंचायत का दायरा काफी बड़ा है जिसमें कई डेरे भी आते हैं, नतीजतन लोगों को अपना काम कराने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अलग पंचायतें बनाने के लिए हलका विधायक कुलवंत बाजीगर से भी मुलाकात की है और विधायक ने भी अलग पंचायतें बनाने के लिए अपनी सहमति दे दी है। ग्रामीणों के अनुसार यदि हरनौली पंचायत से अलग होकर दो छोटी पंचायतें बनती हैं तो लोगों ने इस पर भी अपनी सहमति दे दी है कि एक पंचायत का नाम गुरुनानक नगर दूसरी पंचायत का नाम शहीद भगत सिंह ही होगा। उन्होंने बताया कि सरकार के पास जो फाइल भेजी गई है उसमें उक्त नाम से ही पंचायतें बनाने की मांग भी की गई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उनकी इस मुहिम को हरनौली पंचायत का भी समर्थन है और पंचायत ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया है, जिसमें यदि सरकार हरनौली पंचायत में से कुछ हिस्सा काटकर अलग पंचायत बनाती है तो उन्हें कोई एतराज नहीं है। ग्रामीणों ने विधायक से मांग की है कि उनकी इस मांग को जल्द पूरा करवाया जाए।