पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी कॉलेज चीका में मार्केटिंग विषय पर व्याख्यान

डीएवी कॉलेज चीका में मार्केटिंग विषय पर व्याख्यान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवीकॉलेजचीका में कॉमर्स विभाग के तत्वावधान में मार्केटिंग विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस विषय पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के काॅमर्स विभाग से प्रोफेसर तेजिंदर शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का युग मार्केटिंग युग है। काॅमर्स मैनेजमेंट अन्य क्षेत्र जो मार्केटिंग मैनेजमेंट, वित्तीय मैनेजमेंट मानव संसाधन मैनेजमेंट आदि सभी क्षेत्र जो कार्य हम कर रहे हैं जैसे क्रय-विक्रय, वित्तीय मैनेजमेंट में रुपए-पैसों का प्रबंधन, मानवीय संसाधन मैनेजमेंट सभी कुछ इससे जुड़ा है। यह जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुका हैं, नतीजतन हमारी रोजमर्रा की जिन्दगी पर इसका सीधा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि उत्पाद किसी भी तकनीक से बने, लेकिन उन्हें बेचने के लिए कामर्स मैनेजमेंट का सहारा लेना पड़ता है।