33 साल से भगोड़ा घोषित गिरफ्तार
गुहला चीका|गुहला पुलिसने दाबनखेड़ी गांव के रहने वाले जंगीर सिंह पुत्र नारायण सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी चूरापोस्त की तस्करी में आरोपी था और पिछले 33 साल से भगौड़ा था। एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के ऊपर 1977 में तीन किलोग्राम चूरापोस्त का एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था और कोर्ट ने उसे भगोड़ा करार दे रखा था। सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी कर दिए।