पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान से ही होगा क्षेत्र का विकास : सुखविंद्र

मतदान से ही होगा क्षेत्र का विकास : सुखविंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका|राजकीय वरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय भागल में विधानसभा चुनाव के तहत मतदाता जागरूक दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सं‍बोधित करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य सुखविंद्र सिंह ने मतदान के महत्व को बताते हुए कहा कि मतदान द्वारा ही हम अच्छे उम्मीदवारों को चुनकर विधानसभा में भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जहां हमारे क्षेत्र का विकास होगा, वहीं लोकतंत्र भी मजबूत होगा। इस अवसर पर मतदाता जागरूक रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने गांव की गली-गली मेें कई प्रकार के स्लोगन बोलकर ग्रामीणों में जागरूकता लाकर मतदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया। इस मौके पर टेक चंद, अमित कुमार, पवन कुमार, अशोक कुमार, महतान सिंह, मलकीत सिंह, शमशेर सिंह, जरनैल सिंह, भूपेंद्र सिंह, कृष्णा, परमजीत ओमी देवी भी मौजूद थे।