पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में पार्ट टाइम स्वीपर रखने का अधिकार मुख्य शिक्षक को सौंपे

स्कूलों में पार्ट टाइम स्वीपर रखने का अधिकार मुख्य शिक्षक को सौंपे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका | राजकीयप्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलेमपुर खंड गुहला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान कुलदीप नैन ने की। बैठक को संबोधित करते हुए नैन ने कहा कि जिन स्कूलों में पार्ट टाइम स्वीपर नहीं हैं उन स्कूलों की सफाई व्यवस्था बहुत खराब है। पहले मुख्य शिक्षक अपने स्तर पर पार्ट टाइम स्वीपर लगा लेते थे लेकिन शिक्षा विभाग ने हाल ही में जारी आदेशों में कहा है कि मुख्य शिक्षक अपने स्तर पर पार्ट टाइम स्वीपर नहीं लगा सकता।

नैन ने कहा कि हम उन उच्च अधिकारियों को कहना चाहते हैं कि जिन स्कूलों में पार्ट टाइम स्वीपर नहीं हैं। उन स्कूलों में सफाई कैसे की जाएगी। नैन ने कहा कि चुनाव को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने सभी स्कूलों में यह आदेश तो जारी कर दिए हैं कि सभी स्कूलों में सफाई बिजली-पानी जैसी सुविधाएं ठीक ढंग से हों। परंतु हाल यह हैं कि पिछले डेढ़ साल से शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बिजली के बिलों की राशि नहीं दी है। नतीजतन कुछ स्कूलों के तो मीटर भी कटने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में तो मुख्य शिक्षकों ने अपनी जेबों से हजारों रुपए लगाकर बिजली पानी की व्यवस्था की हुई है। नैन ने कहा कि शिक्षा विभाग हर साल जिला ब्लाक स्तर पर खेलों का आयोजन करता है। परंतु हाल यह है कि खेलों में भाग लेने वाले बच्चों के खाने पीने आदि की व्यवस्था भी नहीं की जाती, जिसके चलते प्राथमिक शिक्षकों को अपनी जेब से पैसा लगाकर बच्चों को खेल के मैदान तक ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस अवसर पर मिश्रा राम, सलिंद्र सीड़ा, रामफल गगड़पुर, नरेश नैयर, कुलदीप शौकल, गुरुचरण नरेश कालिया भी मौजूद थे।