- Hindi News
- अब बर्दाश्त नहीं करेंगे, हमें चाहिए यूरिया
अब बर्दाश्त नहीं करेंगे, हमें चाहिए यूरिया
भास्कर न्यूज | कैथल/कलायत/गुहला
यूरियाकीमारामारी जिलेभर के किसानों पर भारी पड़ रही है। किसानों को उनके खेतों में डालने के लिए पर्याप्त यूरिया नहीं मिल रहा है। पिछले कई दिनों से चल रही किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। किसानों ने कैथल में जहां रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन सरकार को जमकर कोसा तो वहीं कलायत और गुहला-चीका में सड़क पर उतर कर रास्तों को जाम कर दिया।
खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ अलसुबह ही खाद सेंटरों पर जुटना शुरू हो जाती है। नौ बजे सेंटर खुलने तक लंबी कतारें लग जाती हैं। कैथल मंडी में गुरुवार को दोपहर बाद तक 100 मीटर लंबी लाइन लगी हुई थी। लाइन में लगे किसान खाद देने वालों पर चहेतों को खाद ज्यादा अंदरखाने देने का आरोप लगा रहे थे। सुबह से लाइन में लगे किसान लाइन में लगे-लगे ही नाश्ता लंच करते नजर आए।
ब्लैकमें बेची जा रही खाद : किसानोंने यह भी आरोप लगाया कि खाद विक्रेता यूरिया खाद को ब्लैक में बेच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद विक्रेताओं ने कई आढ़तियों के मुनीमों से संपर्क साधा हुआ है, नतीजतन मुनीम खाद के कई कट्टे ले जाते हैं जिन्हें बाद में ब्लैक में बेचा जाता है। किसानों का तर्क था कि यदि प्रशासन प्रत्येक किसान को पांच-पांच कट्टे यूरिया देने के दावे करता है तो फिर हाथ रेहडिय़ों पर एकसाथ खाद के बीस-बीस कट्टे कैसे जा रहे हैं। ...पेज15 पर भी
दुकान हैफेड में मिल रही खाद
सुबहभी किसान मंडी में खाद के लिए पहुंचे पर दुकानदारों ने कहा कि उन्हें खाद हैफेड में मिलेगा तो किसान हैफेड पहुंचे पर वहां से भी उनको यह कहकर टरका दिया कि यूरिया हैफेड में नहीं बल्कि दुकानदारों के पास मिलेगा। स्थिति से तंग आकर किसानों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने मामले की सुनवाई तो की पर संज्ञान लेने से किसान भड़क उठे कैंची चौक को जाम कर दिया।
गेहूं की फसल हो रही प्रभावित
प्रदर्शनकर रहे किसान सुखपाल, जयभगवान, पवन कुमार, रामभगत, अनूप, रणधीर सिंह, जयप्रकाश, जयवीर, हजूरा का कहना था कि खाद मिलने के कारण उनकी गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। किसानों का आरोप है कि कलायत मंडी में व्यापारी यूरिया को भूमिगत करके ब्लैक पर बेच रहे हैं। विक्रेता उनको खाद देकर गुमराह करने पर लगे हैं।
कलायत |खाद मिलने से गुस्साए किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जा